गला सूखने का कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 11:15

मुंह खोलकर सोने से लार हवा में सूख जाती है। इससे मुंह और गला सूख जाता है और खर्राटे और थकान की समस्या भी हो सकता है। इसके अलावा फीवर या मौसमी एलर्जी भी गला सूखने का कारण बन सकती है। अगर पानी पीने के बाद भी आपका गला सूखा महसूस होता है तो ये मौसमी एलर्जी का भी संकेत हो सकता है।

गला सूखने के कारण

निम्न कारणों से गला सूख सकता है-

एलर्जी होने पर

गला सूखने की आम वजहों में मौसमी एलर्जी और परागज बुखार एक कारण होता है जो इस प्रकार की स्थिति पैदा कर सकता है।

शरीर में पानी की कमी होने पर

शरीर में पानी की कमी होने यानी शरीर के डिहाइड्रेशन होने के कारण भी गले में दर्द और गले में सूखापन महसूस होता है। यदि आपको कभी महसूस हो कि आपका गला सूख रहा है तो समझ जाए कि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है।

जुकाम होने पर

जुकाम जो किस वायरस इंफेक्शन से होता है इसके कारण कुछ लोगों को गले में सूखापन आ जाता है।

खुले मुंह से सांस लेने पर

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह खुले मुंह के साथ सोते हैं, जिसके कारण भी गले में सूखापन आने लगता है। जब रात को मुंह खोल कर सोएंगे तो सुबह उठने पर गला सूखा महसूस होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात भर बाहर की हवा गले और मुंह में लार को सुखा देती है।

मोनोन्यूक्लियोसिस

कुछ लोगों को इस बीमारी के बारे में नहीं पता। लेकिन बता दें कि गला सूखने के पीछे मोनोन्यूक्लियोसिस भी एक वजह हो सकती है। यह रोग वायरस के कारण होता है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में लार के जरिए पहुंच जाता है इसका मुख्य लक्षण गला सूखना है।

एसिड रिफ्लक्स

एसिड रिफ्लक्स के कारण भी गला सूख सकता है। इस स्थिति में पेट में मौजूद एसिड भोजन नली में पहुंच जाता है, जिसके कारण जलन महसूस होती है और गलत सुखा हो जाता है।

टॉन्सिलाइटिस

जब टॉन्सिल में संक्रमण हो जाता है तो ये स्थिति टॉन्सिलाइटिस पैदा कर देती है। यह बैक्टीरिया वायरस दोनों के कारण भी हो सकती है। इसके कारण भी गला सूखने की समस्या पैदा हो सकती है।

गला सूखने का खतरा कब बढ़ता है-

1- बार बार उल्टी आने पर

2- खांसी आने पर

3- अधिक चिल्लाने पर

4- बार-बार गला साफ करने की आदत पर

5- तंबाकू के सेवन पर

6- विषैले केमिकल के संपर्क में आने पर

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info